उत्तर प्रदेशदिल्लीदेश दुनियानागपुरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरव्यवसायशहर और राज्य

नहीं रहे हल्दीराम भुजियावाला के मालिक महेश अग्रवाल

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर से आरम्भ हुई देश विदेश में मशहूर भारत की प्रमुख मिठाई एवं अल्पाहार (स्नैक्स) निर्माता कम्पनी हल्दीराम भुजियावाला के मालिक महेश अग्रवाल अब इस दुनिया में नहीं रहे। अग्रवाल लिवर संबंधी बीमारी से पीड़ित होने के कारण करीब तीन महीने से हॉस्पिटल में भर्ती थे। 57 साल की उम्र में सिंगापुर में उनका निधन हो गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सिंगापुर के एक अस्पताल में महेश अग्रवाल का लिवर ट्रांसप्लांट किया गया था, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी है। महेश अग्रवाल का निधन शुक्रवार को ही हो गया था। सिंगापुर में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी पत्नी और बच्चे इस वक्त सिंगापुर में हैं। दोनों ने भारतीय दूतावास में देश वापसी के लिए आवेदन किया है।
मालूम हो इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस से प्रभावित है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सभी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। भारत सहित कई देशों में लॉकडाउन की वजह से लोग अपने घरों में मौजूद हैं। लिहाजा महेश अग्रवाल के परिवार को घर वापसी की चिंता सता रही है।