चुनावी हलचलदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिशहर और राज्य

पंजाब में चला ‘आप’ का झाड़ू, 92 सीटें जीतीं, भगवंत मान जीते, चन्‍नी दोनों सीटोंं से हारे

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है। पार्टी ने 92 सीटें जीती हैं। आम आदमी पार्टी ‘आप’ के सीएम फेस भगवंत मान संगरूर की धूरी सीट से जीते। सबसे बड़ी जीत आप के अमन अरोड़ा ने दर्ज की। वह 75277 वोटों से जीते। तीन पूर्व सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह, प्रकाश सिंह बादल व राजिदर कौर भट्ठल काे हार मिली।
सीएम चरणजीत सिंह चन्‍नी दोनों सीटों चमकौर साहिब और भदौड़ से चुनाव हार गए तो पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्वी से पराजित हुए। कपूरथला में कांग्रेस के राणा गुरजीत सिंह जीत गए हैं। उनके पुत्र भी निर्दलीय उम्‍मीदवार के तौर पर जीत गए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष अश्विनी शर्मा पठानकोट से विजयी रहे।
वहीँ यहां कांग्रेस को 18 सीटों पर कामयाबी मिली है। शिअद बसपा गठबंंधन को चार सीटें मिली हैं। भाजपा को दाे सीट मिली है।

दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि ‘मेरा छोटा भाई भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगा। आज वे शपथ ग्रहण का न्यौता देने मेरे घर आए। मुझे पूरा भरोसा है कि भगवंत एक मुख्यमंत्री के तौर पर पंजाब के लोगों की हर उम्मीद को पूरा करेंगे’।