Uncategorised

पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की अफवाह से मचा हड़कंप!

पटना: जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार की रात पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की सूचना पर हड़कंप मच गया। पिता के साथ चढ़े एक यात्री ने कहा कि विमान में विस्फोटक है। आनन-फानन में फ्लाइट से सभी यात्रियों को नीचे उतारा गया।

क्या था मामला?
इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 2126 को शनिवार की रात 9 बजे पटना से दिल्ली जाना था। विमान में सभी यात्री बैठ गए थे। इसी दौरान अपने पिता गुरुप्रीत सिंह बेदी के साथ चढ़े ऋषि सिंह बेदी ने कहा कि फ्लाइट में बम है। हमारे साथ सभी यात्रियों को नीचे उतारा जाए। जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत यात्रियों को विमान से नीचे उतारा गया। पैसेंजर के सामान की जांच की जाने लगी। फ्लाइट से नीचे उतारकर यात्रियों को एयरपोर्ट परिसर में ही रोक लिया गया। हवाई अड्डे की तलाशी ली जाने लगी। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डा. चंद्रशेखर सिंह के साथ बम निरोधक दस्ता और पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि जांच के क्रम में बम नहीं मिला। बताया जा रहा है कि फ्लाइट को लेट कराने के लिए यह किसी की शरारत भी हो सकती है। एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।