पुणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रशहर और राज्य

पुणे: बार के सामने पेशाब करने से रोकने पर युवक का अपहरण और हत्या, एक शख्स हुआ गिरफ्तार

पुणे, मंगलवार को पुणे में एक बार के सामने पेशाब करने से मना करने पर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। बुधवार शाम को पिंपरी में मृतक को इंसाफ दिलाने के लिए सैंकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया।
मिली जानकारी के मुताबिक, पिंपरी निवासी हितेश मूलचंदानी (24) का मंगलवार को पुणे में एक बार के बाहर पेशाब करने वाले फिरोज खान और उसके साथियों से विवाद हो गया। जिसके बाद उन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया, देर रात उसकी लाश जली हुई हालत में मिली। हितेश मूलचंदानी कुणाल बार और रेस्टोरेंट के मालिक रोहित सुखेजा के दोस्त थे। यह बार पिंपरी के राधिका चौक के पास स्थित है। इस मामले में रोहित सुखेजा ने ही केस दर्ज कराया है।
ऐसे शुरू हुआ विवाद
शिकायत के मुताबिक, मूलचंदानी बार में अपने एक दोस्त के साथ बैठे हुए थे। देर रात करीब 2 बजे फिरोज खान अपने 5 साथियों के साथ शराब खरीदने पहुंचा और बार के सामने पेशाब करने लगा। जब सुखेजा और अन्य लोगों ने उसे बार के सामने पेशाब करने से रोकने की कोशिश की तो विवाद बढ़ गया। पांचों लोग अचानक साहिल लालवानी को गालियां देने लगें और उन्होंने कैलाश पाटिल नाम के एक शख्स के सिर पर बीयर की बोतल भी फोड़ दी। इसके बाद इन पाचों ने रोहित के दोस्त हितेश मूलचंदानी को जबरदस्ती एक सफेद रंग की कार में बैठाया और उन्हें अगवा कर फरार हो गए।
इनकी हुई गिरफ्तारी
रोहित सुखेजा की शिकायत पर पुलिस ने जब मूलचंदानी की तलाश शुरू की तो उन्होंने मूलचंदानी के शव के जले हुए अवशेष पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम (पीसीएमसी) के पास एक खुले मैदान से बरामद हुए। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक युवक को पकड़ा है। इस मामले में जिन पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है उनमें अमीन फिरोज खान, शहबाद कुरैशी, अरबाज शेख, अक्षय संजय भोसले के अलावा एक अन्य शख्स लंगड़ा शामिल है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
इस मामले में धारा 302 (हत्या), 364 (अपहरण या हत्या के क्रम में अपहरण), 326 (स्वेच्छा से खतरनाक हथियारों से तकलीफ पहुँचाना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से अपमान करना), 201 (साक्ष्य को मिटाना) और 34 (आम मकसद) के तहत FIR दर्ज किया गया है।