उत्तर प्रदेशशहर और राज्य पुणे मंडुआडीह स्पेशल एक्सप्रेस में महिला ने दिया बेटी को जन्म 22nd June 201922nd June 2019 networkmahanagar 🔊 Listen to this वाराणसी, पुणे से मंडुआडीह आ रही पुणे स्पेशल एक्सप्रेस में एक महिला यात्री ने शनिवार को स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। गोपालगंज निवासी ममता देवी अपने पति के साथ विशेष ट्रेन की एस 9 बोगी में सवार होकर मंडुआडीह आ रहीं थी। उन्हें इलाहाबाद स्टेशन से ही प्रसव पीड़ा होने लगी। इस बाबत सूचना मंडुआडीह स्टेशन पर पूर्वोत्तर रेल चिकित्सालय के डॉक्टर व स्टाफ ट्रेन को अटेंड करने के लिए तैयार थे।ट्रेन के मंडुआडीह स्टेशन पहुंचते पहुंचते महिला की तबियत बिगड़ी और उन्होंने महिला यात्रियों के सहयोग से बोगी में ही एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। मामले की जानकारी होने के बाद विभागीय अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। डॉक्टरी जांच में जच्चा बच्चा दोनों की तबियत ठीक बतायी गयी है। ट्रेन के पहुंचने पर आरपीएफ ने महिला को कबीरचौरा अस्पताल में भर्ती कराया है। जहाँ जच्चा और बच्चा दोनों की देखभाल की जा रही है। Post Views: 123