पुणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रशहर और राज्य

पुणे में 5 साल की बच्ची के साथ बलात्कार! आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे शहर में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। पुणे के विमान नगर में एक 5 साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। एक होटल के सिक्योरिटी गार्ड ने 5 साल के बच्चे के साथ बलात्कार जैसी घटना को अंजाम दिया है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुणे के विमान नगर पुलिस स्टेशन में मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम दिलीप कुमार गोस्वामी बताया जा रहा है जो विमान नगर में ही रहता है। फिलहाल बच्ची का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सुरक्षारक्षक ने किया बलात्कार!
इस मामले का आरोपी विमान नगर के एक इलाके में बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करता है। पीड़ित बच्ची अपने बाप के साथ पास के ही एक लेबर कैंप में रहती थी। जो बच्ची के माता-पिता दोनों लोग काम पर गए हुए थे और घर में बची अकेली थी। तब आरोपी ने बच्ची के साथ यह वहशियाना हरकत की।

दोपहर में हुई घटना
दोपहर के समय आरोपी ने पीड़ित बच्ची को बुलाया और जिस होटल में वह काम करता था। उसके बगल में मौजूद एक कार के शोरूम की पार्किंग में ले जाकर उसके साथ उसके साथ दरिंदगी की।