पुणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

पुणे: लंगूर का शिकार करने और उसका मांस खाने के आरोप में दो गिरफ्तार

पुणे: जिले के जुन्नार तहसील में वन अधिकारियों ने दो लोगों को लंगूर का शिकार करने और उसका मांस खाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को एक वन अधिकारी ने बताया कि यह घटना जुन्नार वन क्षेत्र के धालेवाडी के निकट हुई।
यहां 29 वर्षीय एकनाथ अस्वाले और 40 वर्षीय गणपत हिलम ने एक लंगूर का कथित तौर पर शिकार किया और उसका मांस खाया।

3 साल तक की सजा का प्रावधान
उन्होंने बताया कि दोनों ही आरोपियों को वन जीव रक्षा अधिनियम,1972 की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है और अगर दोषी पाए गए तो तीन साल की सजा और जुर्माने का सामना करना पड़ेगा। आरोपियों को 24 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।