दिल्लीनागपुरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रशहर और राज्य

पूर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज अहिर के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 2 सुरक्षाकर्मियों की मौत

नागपुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज अहिर के काफिले की एक कार गुरुवार को चंद्रपुर-नागपुर हाईवे पर एक कंटनेर से टकरा गई। हादसे में उनकी सुरक्षा में लगे दो सीआरपीएफ जवानों की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। यह स्कॉर्पियो गाड़ी हंसराज अहिर की गाड़ी के ठीक पीछे चल रही थी।
दुर्घटना के बाद हंसराज अहिर ने अपनी गाड़ी से घायल जवानों को हॉस्पिटल पहुंचाया। हादसे में पूर्व मंत्री सुरक्षित हैं। हंसराज अहिर चंद्रपुर में एक समारोह में भाग लेने के बाद नागपुर जा रहे थे। सुबह तकरीबन 10:30 बजे काफिला कंदली नदी पर बने पुल को पार कर रहे था इसी दौरान स्कॉर्पियो एक कंटेनर से टकरा गई।
बता दें कि चंद्रपुर पूर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर का संसदीय क्षेत्र है। हालांकि, चंद्रपुर लोकसभा सीट से इस बार वे लोकसभा चुनाव हार गए थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के संजय देवतले को हराया था और केंद्रीय मंत्री बनाए गए थे।