ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहर

मुंबई: दरिंदगी की सारी हदें पार, हवस के वहशी दरिंदों ने किया युवक का रेप

नवी मुंबई के वाशी में पांच अज्ञात लोगों ने एक 36 वर्षीय व्यक्ति के साथ यौन उत्पीड़न कर उसके साथ बर्बरता की, जिसके बाद उसका जीवन बचाने के लिए आपात ऑपरेशन करना पड़ा। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि घटना सोमवार शाम को सेक्टर-८ में एक सुनसान जगह पर हुई। शिकायतकर्ता के अनुसार, व्यक्ति जब सिगरेट पी रहा था तभी पांच लोग उसे जबरन सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया।
वाशी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि पीड़ित जब बेहोश होने लगा तब आरोपी वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि समझा जाता है कि आरोपी 25 से 30 साल की उम्र के थे। पुलिस को आशंका है कि संभवत: मादक पदार्थ के सेवन के कारण संदिग्ध नशे में थे। पीड़ित पूरी तरह से बेहोश होने से पहले किसी तरह मुख्य सड़क पर आया। इसके बाद कुछ राहगीर उसे पास के अस्पताल ले गए। यहां पीड़ित का ऑपरेशन किया गया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक यौनाचार) और 34 (समान मंशा से कई लोगों द्वारा किया गया कार्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है। खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।