मुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्यसामाजिक खबरें

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की ७४ वीं जयंती के उपलक्ष में जरूरतमंद विधवा महिलाओं को मिला सिलाई मशीन

मुंबई , (राजेश जायसवाल) :

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की ७४ वीं जयंती के उपलक्ष में दक्षिण मध्य मुंबई के सायन-कोलीवाड़ा में जरूरतमंद विधवा महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान किया गया तो वहीँ १०वीं-१२ वीं कक्षा में ७५ प्रतिशत मार्क्स लाने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु उन्हें पुरस्कृत किया भी गया.
इस मौके पर कांग्रेस के मुंबई अध्यक्ष संजय निरुपम , पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़, पूर्व सांसद डॉक्टर भालचंद मुंगेकर, जिलाध्यक्ष हुकुमराज मेहता, नगरसेविका श्रीमती पुष्पा कोली , नगरसेवक बब्बू खान, पूर्व नगरसेवक जसबीर सिंह बीरा, एससी सेल के मुंबई अध्यक्ष कचरू यादव , सचिव जीतसिंह रावत, राकेश पांडेय सहित तमाम गणमान्य मौजूद थे.
कार्यक्रम के प्रारंभ में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी व् राजीव गांधी की छायाचित्र पर माल्यार्पण व् दीप प्रज्ज्वलन कर उनका स्मरण किया गया.
मुंबई अध्यक्ष संजय निरुपम ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के प्रणेता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने हमारे देश को कम्प्युटर युग में ले जाकर विकास की नई दिशा दी। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने मौजूद लोगों को संबोधित किया.

कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व् मुंबई महानगरपालिका के विरोधी पक्ष नेता रवि राजा ने किया था.