मुंबई शहरराजनीति

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमत को लेकर युवक कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

मुंबई , पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने और इसे जीएसटी में शामिल करने की मांग को लेकर मुंबई युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दादर पूर्व में जोरदार प्रदर्शन किया , बेकाबू प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्की लाठियां भांजनी पड़ीं। उग्र युवाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, बाद में सभी को रिहा कर दिया गया।

मुंबई यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश कुमार यादव ने बताया कि वे शांति पूर्वक से प्रदर्शन कर रहे थे। उनकी मांग है कि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी में शामिल किया जाए ताकि देश की जनता को महंगाई से राहत मिल सके। भाजपा सरकार की गलत नितियों के कारण देश में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है। देश की कानून व्यवस्था चरमारा गई है। उन्होंने भाजपा सरकार को चुनौती दी कि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में जल्द से जल्द लाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके। ऐसा नहीं किया गया तो मुंबई युवक कांग्रेस इससे उग्र आंदोलन करेगी।प्रदर्शन के दौरान युवक कांग्रेस और पुलिस प्रशासन के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई, जिसमें पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर हल्की लाठियां भांजी। पुलिस ने मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश कुमार यादव सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, बाद में सभी को रिहा कर दिया गया।

इस आंदोलन में जीशान सिद्दीकी, जिला अध्यक्ष वैभव धनावडे, धीरज सिंह, भारत सोलंकी, अभिषेक मिस्त्री, मंथन पाठक, सुभाष पताडे, अखिलेश यादव, पंकज चौधरी, चंद्रेश दुबे, विक्रम सिंह, जितेंद्र सिंह, एनएसयूआई यूथ के अध्यक्ष विपिन सिंह आशीष सिंह समेत बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल रहे।