ठाणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी के स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, काफी मशक्कत के बाद आग पर मिला काबू

ठाणे: ठाणे जिले के भिवंडी शहर में शनिवार तड़के एक स्क्रैप गोदाम में भीषण आग लग गई। इसकी जानकारी एक सिविक अधिकारी ने दी। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारी ने बताया कि फातिमा नगर इलाके में स्थित गोदाम में सुबह करीब चार बजे भीषण आग लग गई। उन्होंने कहा, सूचना मिलने के बाद दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग बुझाने शुरू कर दिया गया। हालांकि, दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में करीब चार घंटे लग गए। उन्होंने यह भी बताया कि आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। गोदाम का अधिकांश हिस्सा जलकर तबाह हो गया।
नवी मुंबई नगर निगम (NMMC) के एक दमकल विभाग अधिकारी ने बताया कि इस बीच, नवी मुंबई के तुर्भे में डंपिंग यार्ड में शुक्रवार शाम करीब सात बजे आग लग गई थी। इस आग पर साढ़े सात घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि आग बुझाने में दमकल की लगभग 10 गाड़ियां लगी हुई थी। अधिकारी ने कहा कि आग में कोई घायल नहीं हुआ है।