उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमुंबई शहर

भोजपुरी सिने अवार्ड 2024: ‘सिंह साहब द राइजिंग’ को मिला 11 अवार्ड, माई प्राइड ऑफ़ भोजपुरी सहित निशांत उज्जवल की 3 फिल्मों को मिले 18 अवार्ड

मुंबई/अयोध्या: भोजपुरी सिने अवार्ड 2024 में रामसखी रामनिवास सिंह फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड की पहली फ़िल्म ‘सिंह साहब द राइजिंग’ को सर्वाधिक ग्यारह अवार्ड मिले, वहीं रेनू विजय फिल्म्स की ‘माई प्राइड ऑफ़ भोजपुरी’ को आठ, आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ अभिनीत और रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट निशांत उज्जवल निर्मित फिल्म ‘माई प्राइड ऑफ भोजपुरी’ को आठ, ‘दाग़ एगो लांछन’ को साथ व ‘विवाह 3’ को तीन अवार्ड मिले.
‘सिंह साहब द राइजिंग’ को बायोपिक श्रेणी मे बेस्ट फ़िल्म का अवार्ड निर्मात्री गीता सिंह ने सांसद व अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ के हाटों हाथों स्वीकार किया. इसी श्रेणी में ‘सिंह साहब द राइजिंग’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड धीरज पंडित को, बेस्ट एक्टर का अवार्ड देव सिंह, एक्ट्रेस का अवार्ड अंजना सिंह, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड सुशील सिंह, बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड बीणा पांडेय को, बेस्ट स्टोरी का अवार्ड शुभम सिंह को, बेस्ट लिरिसिस्ट का अवार्ड मुसाफिर जौनपुरी को, बेस्ट ड्रेस डिज़ाइनर का अवार्ड रिया सिंह को. ‘सिंह साहब द राइजिंग’ के लिए संतोष पहलवान और उदय भगत को भी अवार्ड से नवाजा गया.

‘माई प्राइड ऑफ़ भोजपुरी’ का जलवा इस अवार्ड मे खूब देखने को मिला है. इस फिल्म को भोजपुरी सिने अवार्ड 2024 में सर्वश्रेठ फिल्म चुना गया, जबकि इस फिल्म के लिए सुपर स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला.

श्रीराम नगरी अयोध्या में आयोजित अयोध्या महोत्सव के दौरान हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली प्रेस की सर्वाधिक पढ़ी जाने वाली पत्रिका सरस सलिल के द्वारा आयोजित भोजपुरी सिने अवार्ड 2024 का रंगारंग आयोजन किया गया. जिसमें फिल्म ‘माई प्राइड ऑफ भोजपुरी’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर रजनीश मिश्रा, बेस्ट फिल्म ‘माई प्राइड ऑफ भोजपुरी’ के लिए निशांत उज्जवल, ज्योति देश पांडेय और आल टाइम बेस्ट सक्सेसफुल पीआरओ का अवार्ड रंजन सिन्हा के साथ बेस्ट म्यूजिक का अवार्ड अभय सिन्हा की कंपनी यशी फिल्म्स को चुना गया.

वहीं, बेस्ट एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे रहीं, जिन्हें फिल्म ‘दाग एगो लांछन’ के लिए इस अवार्ड से नवाजा गया. बेस्ट डिस्ट्रीब्यूटर का अवार्ड भी निशांत उज्जवल को मिला. अवार्ड में निशांत उज्ज्वल की ‘माई प्राइड ऑफ भोजपुरी’, ‘दाग एगो लांछन’ और ‘विवाह 3’ छाई रही, जिसे कुल 18 अवार्ड मिले.

इससे पहले सरस सलिल अवार्ड 2024 का शुभारंभ नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, राज्य सूचना आयुक्त लखनऊ, उत्तर प्रदेश के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया. इस दौरान अयोध्या महोत्सव मंच के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव, दिल्ली प्रेस के भानु प्रकाश राणा और बृहस्पति कुमार पांडेय, संयोजक विवेक पांडेय, जनार्दन पांडेय मुख्य रूप से मौजूद रहे.
इस अवसर पर बॉलीवुड से भोजपुरी में डेब्यू करने वाले राहुल शर्मा को बेस्ट डेब्यू एक्टर और विक्रांत सिंह को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड मिला, जबकि लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से कुणाल सिंह नवाजे गये.

अवार्ड लिस्ट:-
सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड 2024

माई प्राइड ऑफ़ भोजपुरी
बेस्ट फ़िल्म

बेस्ट एक्टर : दिनेशलाल यादव निरहुआ
बेस्ट डायरेक्टर : रजनीश मिश्रा
बेस्ट म्यूजिक : रजनीश मिश्रा
बेस्ट कोरियोग्राफर : कानू मुख़र्जी
बेस्ट सिंगर फीमेल : प्रियंका सिंह
बेस्ट एक्शन : दिलीप यादव
बेस्ट गीतकार : प्यारेलाल यादव कवि जी
बेस्ट लाइन प्रोड्यूसर : जनार्दन पांडेय

सिंह साहब द राइजिंग
बायोपिक कैटेगरी

बेस्ट फ़िल्म : गीता सिंह
बेस्ट एक्टर : देव सिंह
बेस्ट एक्ट्रेस अंजना सिंह
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : सुशील सिंह
बेस्ट डायरेक्टर : धीरज पंडित
बेस्ट स्टोरी : शुभम सिंह
बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल : बीणा पांडेय
बेस्ट गीतकार : मुसाफिर जौनपुरी
बेस्ट ड्रेस डिज़ाइनर : रिया सिंह
बेस्ट सपोर्टग जूरी अवार्ड : संतोष पहलवान
बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइनर : उदय भगत

फिल्म : दाग़ एगो लांछन
बेस्ट एक्ट्रेस : आम्रपाली दुबे
बेस्ट एडिटर : जितेंद्र सिंह जीतू
बेस्ट डायरेक्टर भोजपुरी फैमली वैल्यूज : प्रेमांशु सिंह
बेस्ट स्टोरी : मनोज कुशवाहा
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : विक्रांत सिंह राजपूत
स्पेशल जूरी अवार्ड : सत्या सावरकर

फिल्म डार्लिंग
बेस्ट कॉमेडी जूरी अवार्ड : रोहित सिंह मटरू
बेस्ट एडिटर जूरी : कोमल वर्मा
बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक : म्यूजिक बी ए बी
बेस्ट फ़िल्म जूरी : प्रदीप के शर्मा
बेस्ट डेब्यू एक्टर : राहुल शर्मा
बेस्ट आर्ट डायरेक्टर : विजय श्रीवास्तव
बेस्ट सिंगर फीमेल जूरी : स्वाति शर्मा

फिल्म : विवाह 3
सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक फ़िल्म : निशांत उज्जवल
बेस्ट सिनेमेटोग्राफर : महेन्द्र सरला
स्पेशल जूरी अवार्ड : निशा सिंह

फिल्म : हीरा बाबू एमबीबीएस
बेस्ट क्रिटिक एक्टर : विमल पांडेय
बेस्ट डायरेक्टर क्रिटिक : अखिलेश पांडेय