ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मराठा आरक्षण: पढ़रपुर से मुंबई तक आक्रोश मोर्चा निकालेगा मराठा समाज

मुंबई: आरक्षण की मांग को लेकर मराठा समाज एक बार फिर आक्रामक हो गया है। ‘मराठा क्रांति ठोक मोर्चा’ की ओर से पंढरपुर से मुंबई तक पैदल जन-आक्रोश मोर्चा निकाला जाएगा।
शुक्रवार को मराठा ठोक मोर्चा के निमंत्रक महेश डोंगरे ने यह घोषणा की। मुंबई मराठी पत्रकार संघ में पत्रकारों से बातचीत में डोंगरे ने कहा कि 7 नवंबर को पंढरपुर से पैदल आक्रोश मोर्चे की शुरुआत होगी। यह मोर्चा 21 वें दिन मंत्रालय पहुंचेगा।