ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

महाराष्ट्र: …अब उद्धव सरकार के राज्यमंत्री अब्दुल सत्तार भी कोरोना पॉजिटिव!

औरंगाबाद: सांसद फौजिया खान के बाद अब राज्यमंत्री अब्दुल सत्तार भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनका इलाज मुंबई स्थित उनके शासकीय निवास में किया जा रहा है। उनके साथ कार्यरत कर्मचारियों की कोरोना जांच की जा रही है। मंगलवार शाम को गले में तकलीफ होने के बाद अब्दुल सत्तार का रैपिड एंटीजेन टेस्ट किया गया था। टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें बंगले में ही क्वारेंटाइन में रखकर इलाज किया जा रहा है। अब्दुल सत्तार ने ट्वीट पर इसकी जानकारी सार्वजनिक करने के बाद उनके हाल ही में संपर्क में आने वालों सभी व्यक्तियों से कोरोना जांच करवाने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के वस्त्र-उद्योग मंत्री असलम शेख, सांसद फौजिया खान, शिवसेना विधायक वैभव नाईक, पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटील निलंगेकर का भी इस समय कोरोना का इलाज किया जा रहा है। इससे पहले राज्य के गृहनिर्माण मंत्री जीतेंद्र आव्हाड, लोकनिर्माण मंत्री अशोक चव्हाण, सामाजिक न्यायमंत्री धनंजय मुंडे कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। तीनों कोरोना को पराजित कर स्वस्थ हो चुके हैं।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस का संक्रमण महाराष्ट्र में कहर मचा रहा है। महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस के मामलों ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। राज्य में एक दिन में 10,576 नए मामले सामने आए हैं। वहीं कोरोना महामारी से राज्य में 280 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में बुधवार को 5552 मरीज डिस्चार्ज किए गए। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 3,37,607 हो गई, जिसमें 1,87,769 रिकवर और 12,556 मौतें शामिल हैं।

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना संक्रमण के दस हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे 10576 में नए मामले सामने आए। वहीं पिछले 24 घंटे 280 लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र में कोरोनो वायरस के संक्रमण के चलते मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 12556 हो गया। वहीं राज्य में कोरोना महामारी के अब तक कुल 33 लाख 7 हजार 607 मामले सामने आए हैं। इसमें कुल एक्टिव केस 136980 है।

महाराष्ट्र में बुधवार को 5552 कोरोना मरीज हुए ठीक
हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, महाराष्ट्र में बुधवार को 5552 मरीजों ने कोरोना को मात दी। पूरी तरह ठीक होने के बाद इन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। राज्य में अब तक कुल 1,87,769 Covid-19 मरीज पूरी तरह ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।

मुंबई में 1310 नए मामले
मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1310 नए मामले सामे आए हैं। वहीं मुंबई में पिछले 24 घंटों के दौरान 58 लोगों की मौत भी हुई है। मुंबई में कोरोना महामारी के अब तक कुल 104678 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा मरने वालों की संख्या 5875 हो गई है।

अब तक 16 लाख 87 हजार से ज्यादा टेस्ट
हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, महाराष्ट्र में बुधवार तक कुल 16 लाख 87 हजार 213 सैंपल्स की जांच हो चुकी है। राज्य में वर्तमान समय में 8,58,121 लोग होम आइसोलेशन में हैं। वहीं 44,975 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन किया गया है।