ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

महाराष्ट्र: उद्धव सरकार के एक और मंत्री को हुआ कोरोना, दूसरे कर्मचारी भी निकले पॉजिटिव

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। मरीजों के लिए अस्पतालों में बेड, आईसीयू बेड और वेंटिलेटर की कमी पड़ रही है।
वहीं उद्धव सरकार के कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मचा गया है। वह राज्य के सामाजिक न्यायमंत्री हैं। मुंडे के निजी सहायक और दूसरे कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। धनंजय मुंडे बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में भी मौजूद थे। मुंडे NCP कार्यालय में पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। मुंडे के साथ उनके 6 स्टाफ सदस्यों का गुरुवार रात को टेस्ट पॉजिटिव आया। हालांकि मुंडे का स्वास्थ्य ठीक है लेकिन खांसी जैसे लक्षण हैं। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि धनंजय उद्धव कैबिनेट के तीसरे मंत्री हैं जो कोरोना से संक्रमित हुए। इससे पहले, आवास मंत्री जितेंद्र आव्हाड और सार्वजनिक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और दोनों मंत्री कोरोना को मात दे चुके हैं।

परली से विधायक हैं धनंजय मुंडे
धनंजय मुंडे एनसीपी नेता और परली से विधायक हैं। वह पिछले साल विधानसभा चुनाव में विधायक चुने गए थे। उद्धव ठाकरे सरकार में सामाजिक न्याय मंत्री का कार्यभार संभाल रहे हैं।