महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

महाराष्ट्र और बिहार पुलिस ने मिलकर सुलझायी नाबालिग के अपहरण की गुत्थी!

मुंबई: महाराष्ट्र और बिहार पुलिस ने मिलकर मुंबई में एक नाबालिग बच्‍चे के अपहरण की गुत्‍थी को सुलझाते हुए एक शख्स को हिरासत में लिया है।
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सात वर्षीय लड़के का अपहरण 14 अक्टूबर को बिहार के चंपारण जिले के गन्हा थाना क्षेत्र के एक इलाके से किया गया था। 19 अक्टूबर को, उनके परिवार के सदस्यों को 20 लाख रुपये की फिरौती के लिए फोन आया था, रकम न देने पर फोन करने वाले ने लड़के को मारने की धमकी दी थी। अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच करते हुए, बिहार पुलिस को पता चला है कि फिरौती की कॉल मुंबई के कांदिवली से की गई थी। बिहार पुलिस ने तुरंत मुंबई पुलिस से संपर्क किया और उनकी मदद से आरोपी रियासुद्दीन अंसारी को मंगलवार को उपनगरीय कांदिवली से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के कॉल डिटेल रिकॉर्ड के आधार पर, बिहार पुलिस को यह भी पता चला कि वह तीन अन्य व्यक्तियों खान मोहम्मद अंसारी (35), अलाउद्दीन अंसारी (22) और मुस्लिम अंसारी (35) के साथ लगातार संपर्क में था, उन्‍हें भी बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने खुलासा किया कि मोहम्मद अंसारी ने लड़के को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में पडरौना पुलिस थाना सीमा के तहत एक वन क्षेत्र में रखा था, जहां से उसे पुलिस ने उसे रेस्‍क्‍यू है।
अधिकारी ने बताया कि लड़के के अपहरण की साजिश खान मोहम्मद अंसारी ने रची थी, क्योंकि वह कर्ज में डूबा हुआ था और फिरौती की रकम से अपना कर्जा चुकाना चाहता था। सभी आरोपी लड़के के परिवार के सदस्यों से अच्छी तरह से परिचित थे। मुंबई से गिरफ्तार आरोपी रियासुद्दीन अंसारी को बुधवार को बिहार पुलिस को सौंप दिया गया था।
गौरतलब है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में दोनों राज्‍य की पुलिस आपसी तनाव को लेकर चर्चा में रही थी।