महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

महाराष्ट्र के राजभवन में मिलीं अंग्रेजों के जमाने की 2 तोपें..!

मुंबई स्थित महाराष्ट्र के राजभवन में ब्रिटिश जमाने की दो तोपें मिली हैं। एक तोप का वजन करीब 22 टन है। क्रेन की मदद से तोपों को निकालते समय राज्यपाल सी. विद्यासागर राव भी मौके पर मौजूद थे। इस दौरान राव ने नवीनीकरण के आदेश देते हुए कहा कि ऐतिहासक अवशेषों को सहेजकर रखने की जरूरत है। उन्होंने नौसेना के विशेषज्ञों से इन तोपों के बारे में तकनीकी जानकारी हासिल करने और इससे संबंधित अभिलेखीय जानकारी जुटाने के लिए भी कहा है।राजभवन में शनिवार को इन तोपों को सामने लॉन में रखा गया था। पर, राज्यपाल ने इन्हें राजभवन कॉम्प्लेक्स स्थित जल विहार बैंक्विट हॉल में रखने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि पिछले महीने एक पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान ये दोनों तोपों मिट्टी से ढकी मिली थीं।

4.7 मीटर लंबी तोपें  :
ब्रिटिशकालीन इन तोपों का वजन करीब 44 टन है। एक तोप का वजन 22 टन है। लंबाई 4.7 मीटर जबकि व्यास करीब 1.15 मीटर है। क्रेन के जरिए शनिवार को इन तोपों को यहां से उठाकर राजभवन के लॉन में रखा गया, जब राज्यपाल भी मौके पर थे।

खुद राज्यपाल ने लगाया था बंकर का पता
 :
बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के राजभवन के नीचे अंग्रेजों के समय का एक बंकर मिला का पता चला था। खुद राज्यपाल ने ही इस बंकर का पता लगाया था। विशाल सुरंगनुमा यह बंकर लगभग 5 हज़ार वर्ग फीट में फैला है। इसकी लंबाई 150 मीटर जबकि ऊंचाई 12 फीट है। यह बंकर कई दशकों से बंद पड़ा था। बंकर की बनावट ऐसी है कि हवा और प्रकाश पर्याप्त है। राज्यपाल राव ने इसे संरक्षित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से मशविरा करने का अपना इरादा व्यक्त किया।