Uncategorised

महाराष्ट्र: कोरोना मरीजों की संख्या 159 पहुंची, 5 की मौत

सचिन तेंदुलकर ने कोरोनावायरस से लड़ने के लिए 50 लाख रुपए दान किए

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के भगवान कहे जाने वाले पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने कोरोनावायरस को मात देने के लिए 50 लाख रुपए दान किए हैं। तेंदुलकर का दान भारत के खिलाड़ियों में अब तक का सबसे बड़ा योगदान है। कुछ ने अपनी सैलरी और कुछ अन्य खिलाड़ियों ने चिकित्सा उपकरण दान किए हैं। कोरोनावायरस से अब तक देश में 20 लोगों की मौत हो चुकी है।
सचिन तेंदुलकर ने प्रधान मंत्री राहत कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष में 25-25 लाख का योगदान देने का फैसला किया है। यह उनका फैसला था कि, वह दोनों फंड में योगदान करना चाहते थे। तेंदुलकर कई चैरिटी के काम से जुड़े रहे हैं और कई बार उन्होंने दान किया है, उन्होंने सामाजिक कारणों को उठाया है, लोगों की मदद की है, जिसे कभी भी सार्वजनिक नहीं किया गया।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे मामले
शनिवार को अब तक राज्य में कोरोना संक्रमण (COVID-19) के 6 नए मामले सामने आए। इनमें से 5 मुंबई और 1 केस नागपुर से सामने आया है। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 159 हो गई है।
पूरे देश की बात करें तो कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 800 के पार हो चुका है। इससे पहले शुक्रवार को मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में कोरोना वायरस से एक 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। यह राज्य में पांचवी मौत है। इसके अलावा एक संदिग्ध डॉक्टर की भी मौत हो गई लेकिन बीएमसी ने अभी तक कोरोना से मौत की पुष्टि नहीं की है। शुक्रवार की रात 8 बजे तक राज्य में 28 नए कोरोना के मामले सामने आए। यह एक दिन में अब तक के सबसे अधिक मामले हैं।

सांगली जिले में अभी तक कुल 24 लोगों में संक्रमण
सांगली जिले में अभी तक कुल 24 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। वे सभी एक ही परिवार के संपर्क में आए थे और इस परिवार के कुछ सदस्य सउदी अरब से लौटे थे। इसी तरह 4 मामले नागपुर में भी क्लोज कॉन्टैक्ट के कारण सामने आए हैं।
महाराष्ट्र में कोरोना की समस्या और इससे प्रभावित होने वाले मरीजों पर मेडिकल एजुकेशन एंड ड्रग विभाग की ओर से एक अध्ययन किया गया है। इसमें राज्य के 122 मरीजों को शामिल किया गया है। अध्ययन के अनुसार, 122 मरीजों में से 33 मरीजों की उम्र 31-40 साल, वहीं 21-30 और 41-50 उम्र के मरीजों की संख्या 24-24 है, जबकि 51-80 साल के मरीजों की संख्या 31 और 1-20 साल के मरीजों की संख्या 10 है। फिलहाल राज्य में सबसे अधिक कोरोना के मामले मुंबई में ही हैं।