ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

महाराष्ट्र: कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 हजार के पार, अकेले मुंबई में 30 हजार से ज्यादा केस

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। गुरुवार को महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों की संख्या 50 हजार के पार पहुंच गई। राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3041 नए केस सामने आए। इसके चलते राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 50,231 तक पहुंच गई। वहीं पूरे राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना महामारी से कुल 58 लोगों की मौत भी हुई है। इससे राज्य में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1635 हो गया है।
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3041 नए मरीजों के आने के साथ ही गुरुवार को बढ़कर 50,231 हो गई है। राज्य में मौजूदा समय में एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 33,988 है। इसके अलवा मुंबई में अब कुल मरीजों की संख्या 30,542 तक पहुंच गई है। वहीं मुंबई में अब तक कुल 988 लोगों की मौत भी हो चुकी है। पूरे राज्य में ठीक होने वालों की संख्या अब 14,600 के करीब पहुंच गई है।

महाराष्ट्र में आज 1196 मरीज हुए ठीक
महाराष्ट्र में गुरुवार को 1196 मरीजों ने कोरोना महामारी से जंग जीत ली। इन सभी लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। यानी अब ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 14,600 तक पहुंच गई है। वहीं इस महामारी से मरने वालों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। अकेलें मुंबई में मरने वालों का आंकड़ा 1 हजार को छूने वाला है।

देश में बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार
दुनियाभर के देशों के साथ-साथ भारत में भी कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1.31 लाख के पार पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस मरीज़ों की कुल संख्या 1,31,868 हो गई है और जबकि इस वायरस से अब तक 3867 लोगों की मौत हो चुकी है।

घरों में ही रहकर मनाएं ईद: मुख्यमंत्री
गौरतलब है कि कोरोना वायरस ने सबसे बड़ी चोट महाराष्ट्र पर की है। राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 47 हजार के पार जा चुकी है और 1500 से ज्यादा लोगों की इस बीमारी से जान जा चुकी है। इस बीच महाराष्ट्र के मुखिया उद्धव ठाकरे ने रविवार को प्रदेश की जनता को संबोधित किया। उन्होंने मुस्लिम समुदाय को ईद की शुभकामनाएं देते हुए सभी से घरों में ही रहकर त्योहार मनाने का आग्रह किया है।