ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

महाराष्ट्र: चंद्रपुर में एक शख्स ने क्वारंटाइन सेंटर में किया सुसाइड!

मध्य प्रदेश से लौटे 40 वर्षीय एक अन्य शख्स का शव भी हुआ बरामद!

मुंबई: महाराष्ट्र के चंद्रपुर के गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाए गए संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति भी मृत पाया गया। जिला सूचना कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार शनिवार सुबह दो शव मिले। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि चंद्रपुर शहर के श्यामनगर क्षेत्र के 30 वर्षीय व्यक्ति ने कॉलेज के एक कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह नागपुर से चंद्रपुर आया था और स्वास्थ्य अधिकारियों ने उसे कॉलेज में क्वारंटाइन में रखा था।” आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

मध्य प्रदेश से लौटा शख्स भी मृत पाया गया
वहीं दूसरे मामले में, मध्य प्रदेश से लौटे 40 वर्षीय एक व्यक्ति को उसके परिवार के साथ उसी कॉलेज में क्वारंटाइन में रखा गया था। अधिकारी ने बताया कि वह अपने कमरे में आराम करने के लिए गया था। बाद में परिवार के लोगों द्वारा कई बार बुलाए जाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे से शव बरामद किया गया। बयान के अनुसार स्वास्थ्य अधिकारी दोनों मृतकों के नमूने लेंगे।