ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस ने किया ‘अटल चेतना’ का विमोचन

मुंबई: मुंबई भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र द्वारा संपादित अटल स्मृति ग्रन्थ ‘अटल चेतना’ का विमोचन महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों गुरुवार को हुआ।
‘दीप कमल फाउंडेशन’ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन उपमुख्यमंत्री फडणवीस के सरकारी आवास मेघदूत में किया गया।
इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष अमरजीत मिश्र, महाराष्ट्र भाजपा के प्रवक्ता ओमप्रकाश चौहान, गुजराती सेल के अध्यक्ष संजीव पटेल, अर्जुन गुप्ता और अनिल कनौजिया आदि लोग उपस्थित थे।