दिल्लीमहाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

महाराष्ट्र: मुख्य सचिव मेहता को मिला 3 माह का सेवा विस्तार

मुंबई: महाराष्ट्र में कोराना वायरस के बढ़ते संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के मुख्य सचिव अजोय मेहता को तीन महिने का सेवा विस्तार दिया है। बीते 23 मार्च को मुख्यमंत्री ने केंद्र को पत्र लिखकर मेहता को सेवा विस्तार देने की मांग की थी। केंद्र ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। आयु सीमा के मुताबिक मेहता सितंबर 2019 में ही सेवानिवृत्त हो चुके थे। लेकिन तब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तत्कालिन फडणवीस सरकार ने उन्हें 6 माह का सेवा विस्तार दिया था। यह अवधि आगामी 31 मार्च को समाप्त हो रही थी। फिलहाल कोरोना का प्रसार रोकने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयत्न हो रहा है। इसलिए ठाकरे सरकार ने मेहता को तीन महिने का सेवा विस्तार देने का फैसला लिया। इस फैसले से राज्य के नए मुख्य सचिव की दौड़ में शामिल संजय कुमार, प्रविण परदेशी व सिताराम कुंटे को अभी और प्रतिक्षा करनी होगी।