पुणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

महाराष्ट्र में 18 साल से कम उम्र के लोगों, गर्भवती महिलाओं और एलर्जी वाले लोगों को नहीं दी जाएगी कोरोना की वैक्सीन

मुंबई: मुंबई को पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से ‘कोविशील्ड’ की पहली खुराक यानी 1.39 लाख वैक्सीन डोज बुधवार को मिली। इन्हें फिलहाल परेल में स्थित एफ-साउथ वार्ड कार्यालय में रखा गया है। मुंबई पहुंची वैक्सीन का बीएमसी अधिकारियों ने पूजा कर स्वागत किया। यहां से इन्हें शहर के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाया जाएगा। मुंबई में कोविड वैक्सीन के लिए 72 टीकाकरण केंद्र का निर्माण किया गया है।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने एक बयान में बताया कि खुराकों की पहली खेप 16 जनवरी को शुरू होने वाली टीकाकरण मुहिम के लिए शहर भर में चिह्नित केंद्रों में पहुंचाई जाएगी। अभी तक मुंबई के करीब 1.30 लाख स्वास्थ्य कर्मियों ने टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

पुणे से वैक्सीन की दूसरी खेप हुई रवाना
सीरम इंस्टिट्यूट से कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी खेप 9 बजे के आसपास पुणे के हड़पसर इलाके से निकली। आज सीरम इंस्टिट्यूट से कुल 6 कंटेनर रवाना हुए हैं, जिसमें से वैक्सीन से भरे तीन कंटेनर मुंबई और 1 कंटेनर कोल्हापुर होते हुए बेलगांव जाएंगे। मुंबई से अलग-अलग शहरों में इन्हें फ्लाइट्स के माध्यम से पहुंचाया जाएगा।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को कहा कि कोरोना की वैक्सीन सरकार के प्रोटोकॉल के मुताबिक 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों, गर्भवती औरतों एवं एलर्जी वाले लोगों को नहीं दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि ‘हमने चयनित व्यक्तियों को पूर्ण दो-खुराक देने का फैसला किया है, पहली खुराक अब और दूसरी 4-6 सप्ताह के बाद दी जाएगी। हालांकि, 18 साल से कम उम्र की गर्भवती महिलाओं या एलर्जी वाले लोगों को टीका नहीं दिया जाएगा।’

सीरम से मिली 9 लाख 63 हजार डोज
उन्होंने बोला कि अब तक महाराष्ट्र को 17,50,000 की अनुमानित खुराक में से निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे से 963,000 खुराक मिली है, जोकि राज्य सरकार के कोटा का करीबन 55 फीसदी है। बीते मंगलवार रात से ये वैक्सीन खुराक पूरे राज्य में भेजे जा रही हैं, जिसमें मुंबई, ठाणे, पुणे, कोल्हापुर, नासिक, अकोला, नागपुर एवं दूसरी जगहों पर मुख्य डिपो सम्मिलित हैं, जहां 511 नामित टीकाकरण केंद्रों को आगे वितरण हेतु रखा गया है।

मुंबई में 72 केन्द्रों पर होगा टीकाकरण
कोरोना से भारत में अब तक की सर्वाधिक 11,200 मौतें मुंबई में हुई है। जहां पर कोरोना टीकाकरण के 72 केंद्र तैयार किए गए हैं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) आयुक्त आई.एस. चहल ने कहा कि ‘कोविड-19 के लिए पहला ‘कोविशिल्ड’ वैक्सीन बुधवार सुबह मुंबई पहुंची।’
चहल ने बताया, यह वैक्सीन पुणे से मुंबई में बीएमसी के एक विशेष वाहन द्वारा स्वास्थ्य अधिकारियों और पुलिस सुरक्षा के साथ लाई गई थी। स्टॉक पहले ही परेल स्थित बीएमसी एफ/साउथ डिवीजनल ऑफिस पहुंच चुका है। चहल ने कहा,16 जनवरी को मुंबई में टीकाकरण अभियान शुरू करना हमारे लिए संभव होगा। अभी की योजनाओं की माने तो, मुंबई में करीबन 100 व्यक्तियों को रोजाना एवं लगभग 7,200 लोगों वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा।

ताली, माला और पूजन से हुआ वैक्सीन का स्वागत
बीएमसी एफ/साउथ डिवीजन कार्यालय में नागरिक कर्मचारियों ने जयकारों, ताली, माला और ‘पूजा’ संग जीवन रक्षक टीके का स्वागत किया। फिर इसे केंद्र तथा राज्य सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार, भूतल पर तापमान नियंत्रित वैक्सीन स्ट्रांग रूम में भंडारण हेतु लिया गया।

मुंबई में हर दिन आ रहे हैं 500 से कम मामले
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मुंबई में मंगलवार को कारोना वायरस संक्रमण के 473 नए मामले सामने आए, जिन्हें मिलाकर शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,99,796 हो गई है और मृतक संख्या 11,202 हो गई है।