ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

महाराष्ट्र में 6 आईएएस अधिकारियों के तबादले

मुंबई: राज्य सरकार ने शुक्रवार को 6 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए है। वर्ष 2010 बैच की आईएएस अधिकारी पुणे में पदस्थ विकलांग कल्याण आयुक्त प्रेरणा देशभ्रतार को वर्धा का जिलाधिकारी बनाया गया है। सेटलमेंट कमिश्नर व डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड्स (पुणे) के आयुक्त एस चोकलिंगम को यशदा (पुणे) का महानिदेशक बनाया गया है। इस पद पर एनके सुधांशु को भेजा गया है। जबकि पिंपरी चिंचवड़ मनपा आयुक्त श्रवण हार्डिकर को पंजीकरण व स्टाम्प ड्यूटी विभाग का महानिरीक्षक बनाया गया है। ओडिसा कैडर से प्रतिनियुक्ति पर महाराष्ट्र आए राजेश पी पाटिल अब पिंपरी चिंचवाड़ मनपा के आयुक्त होंगे। शीतल उगाले-तेली को वस्त्रोद्योग (नागपुर) का निदेशक बनाया गया है। भारतीय वायु सेना की उप वन संरक्षक (भूमि अभिलेख) अनिता पाटिल को राज्य महिला आयोग (मुंबई) में सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।