पुणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

महाराष्ट्र: राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पैदल पहुंचे शिवनेरी किला, बोले- हम छोटे लोग हैं, चलकर ही आ गए!

मुंबई: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी समुद्र तल से 3500 फुट की ऊंचाई पर स्थित सुप्रसिद्ध शिवनेरी किले तक पैदल चलकर पहुंचे। महाराष्ट्र के इस ऐतिहासिक किले में ही 19 फरवरी, 1630 को छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म हुआ था। सामान्यतः महाराष्ट्र के राजनेता इस किले तक जाने के लिए हेलीकॉप्टर का सहारा लेते हैं, लेकिन उत्तराखंड निवासी व वहां के मुख्यमंत्री रहे 78 वर्षीय कोश्यारी ने इस किले तक सीढ़ियों से जाने का निश्चय किया। पिछले वर्ष शिवसेना पक्ष प्रमुख (अब मुख्यमंत्री) उद्धव ठाकरे इसी किले की मिट्टी लेकर श्रीरामजन्मभूमि के दर्शन करने अयोध्या गए थे। यह किला पुणे जनपद के जुन्नर तालुका में स्थित है।
किले पर पहुंचने के बाद राज्यपाल कोश्यारी ने तंज कसते हुए कहा कि लोग यहां हेलीकॉप्टर से आते हैं। हम छोटे लोग हैं, चलकर ही आ गए।