उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिशहर और राज्य

UP: कोरोना संक्रमित UP के कैबिनेट मंत्री तथा पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन!

लखनऊ: कोरोना संक्रमित यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का आज निधन हो गया। बेहद गंभीर हालत में उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि चेतन चौहान का निधन दिल का दौरा पड़ने से हो गया। चौहान को करीब 36 घंटे से जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। मंत्री चेतन चौहान के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।

क्रिकेटर से नेता बने उत्तर प्रदेश के 73 वर्षीय होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान को 11 जुलाई को कोरोना संक्रमण के कारण लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान उनके किडनी में इंफेक्शन बढ़ गया और उन्हें गुरुग्राम के मेदांता में शिफ्ट किया गया था। वहां पर वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। बताया जाता है कि उनकी किडनी काम करना बंद कर दी थी।
चेतन चौहान अमरोहा लोकसभा सीट से दो बार भाजपा के सांसद भी रहे हैं। 1991 और 1998 के चुनाव में वह भाजपा के टिकट पर अमरोहा से सांसद चुने गए। वर्तमान में वह अमरोहा की नौगांवा सादात सीट से विधायक थे। चेतन राजनीति में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।
क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान ने भारतीय अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित चेतन चौहान ने क्रिकेट टीम के लिए 40 टेस्ट मैच खेले और उन्होंने लंबे समय तक सुनील गावस्कर के साथ ओपनिंग की। उन्होंने गावस्कर के साथ 59 मैचों में 3022 रन बनाए। इसमें 10 शतक भी शामिल थे।
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के पास सरकार में सैनिक कल्याण, होमगार्ड, पीआरडी और नागरिक सुरक्षा मंत्रालय है।