ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

महाराष्ट्र: राज्य के 36 मंत्रियों को अलग-अलग जिले का पालक मंत्री बनाया गया

मुंबई: सीएम उद्धव ठाकरे ने बुधवार को सभी जिलों के पालक मंत्रियों के नामों का ऐलान कर दिया है। राज्य के 36 मंत्रियों को अलग-अलग जिले का पालक मंत्री बनाया गया है। इस लिस्ट में आदित्य ठाकरे को मुंबई उपनगर का पालक मंत्री बनाया गया है, वहीं कांग्रेस के असलम शेख को मुंबई शहर का पालक मंत्री बनाया गया है। आदित्य ठाकरे का निवास ‘मातोश्री’ भी मुंबई उपनगर की सीमा भी आता है।
एकनाथ शिंदे को दो जिलों ठाणे और गडचिरोली जिले का पालक मंत्री बनाया गया है। अजित पवार को पुणे, अदिति तटकरे को रायगड, दादाजी भुसे को पालघर, छगन भुजबल को नाशिक, हसन मुश्रीफ को अहमदनगर, जयंत पाटील को सांगली, दिलीप वलसे पाटील को सोलापुर, बालासाहेब थोरात को कोल्हापुर, सुभाष देसाई को औरंगाबाद, नवाब मलिक को परभणी, वर्षा गायकवाड को हिंगोली, धनंजय मुंडे को बीड, अशोक चव्हाण को नांदेड, अमित देशमुख को लातूर, यशोमति ठाकुर को अमरावती, बच्चू कडू को अकोला, नितिन राऊत को नागपुर, विजय वडेट्टीवार को चंद्रपुर समेत अन्य मंत्रियों को भी विभिन्न जिलों का पालक मंत्री नियुक्त किया गया है।