ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरव्यवसायशहर और राज्य महाराष्ट्र: वाशिम में क्राइम ब्रांच ने पकड़े 64 ऑक्सिजन से भरे सिलिंडर 27th April 202127th April 2021 networkmahanagar 🔊 Listen to this वाशिम: महाराष्ट्र में कोरोना महामारी की तबाही के बीच राज्य में आक्सीजन सिलेंडरों की किल्लत बढ़ रही है। जिसकी वजह से इसकी कालाबाजारी की भी खबरें अब सामने आ रही हैं। ताजा मामला राज्य के वाशिम जिले का है। जहां स्थानीय क्राइम ब्रांच ने 64 ऑक्सीजन से भरे सिलेंडर जप्त किए हैं।इन सभी सिलेंडरों में तकरीबन एक मीट्रिक टन ऑक्सीजन भरी हुई थी। जिन्हें अवैध तरीके से व्यापारिक इस्तेमाल के लिए नागपुर से लाया गया था। मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और फिर आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई भी शुरू की है। Post Views: 122