ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहर

मुंबई: अफेयर के शक में लिव-इन पार्टनर पर गर्लफ्रेंड से मारपीट का आरोप, युवती की मौत; आरोपी गिरफ्तार

मरीना लालमल स्वामी (फाइल फोटो)

मुंबई, सांताक्रूज इलाके में एक युवक पर अपनी लिव-इन पार्टनर से पिटाई करने का आरोप है। युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, कालीना इलाके में बॉयफ्रेंड रामसेन क्युरियो के साथ रहने वाली मरीना लालमल स्वामी की मौत हुई है। उनकी बॉडी पर चोट के कई निशाना मिले हैं। जांच में सामने आया है कि दोनों डेढ़ साल से इसी फ्लैट में रह रहे थे और दोनों के बीच अक्सर झगडे होते थे। मामले की जांच में जुटे पुलिस अधिकारी ने बताया कि रामसेन को शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड का किसी और से अफेयर चल रहा है। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

परिजनों की शिकायत पर बॉयफ्रेंड गिरफ्तार
पड़ोसियों के मुताबिक, सोमवार को दोनों के बीच फिर एक बार लड़ाई हुई। इसके बाद मरीना की तबियत खराब हो गई। इसके बाद बॉयफ्रेंड ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान उसने देर रात दम तोड़ दिया। इसके बाद मरीना के परिजनों की शिकायत के बाद रामसेन को मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।