ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्यसामाजिक खबरें

मुंबई: अभिनेता सुनील शेट्टी को मिला ‘भारत रत्न डॉ आंबेडकर अवॉर्ड’, कोरोना काल में भी की लोगों की मदद!

मुंबई: बॉलिवुड अभिनेता सुनील शेट्टी को हाल ही में कोविड-19 में राहत प्रयासों के लिए उनके योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘भारत रत्न डॉ आंबेडकर पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। सुनील शेट्टी को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार शाम को राजभवन में पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह के दौरान सिर्फ 25 लोग मौजूद थे।
बता दें कि सुनील शेट्टी ने महिलाओं का सशक्तीकरण किया, पशु कल्याण के लिए जागरूकता बढ़ाई और लॉकडाउन के दौरान मुंबई के डब्बावालों की सहायता की। अभिनेता ने डब्बावालों के लिए बड़े पैमाने पर भोजन की आपूर्ति की व्यवस्था की थी।

अवॉर्ड मिलने के बाद सुनील शेट्टी ने कही ये बात
भारत रत्न डॉ आंबेडकर पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद सुनील शेट्टी ने कहा, जिन चीजों पर ध्यान जाता है उन्हें न करें, लेकिन याद रखने वाली चीजें करें…दे और भूल जाएं…स्वीकार करें और हमेशा याद रखें।

संजय दत्त के साथ सुनील शेट्टी ने मिलाया था हाथ
जुलाई में मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि सुनील सेट्टी ने संजय दत्त और कैबिनेट मंत्री असलम शेख और मुंबई शहर के सरंक्षक मंत्री के साथ हाथ मिलाया और शहर के डब्बावालों की मदद की। सुनील शेट्टी ने एक बयान में कहा, यह असलम भाई और संजू द्वारा शुरू की गई एक पहल थी, मुझे उनसे हाथ मिलाने में कोई हिचक नहीं थी।

भोजन से भरे ट्रकों को पुणे भेजा
सुनील शेट्टी ने यह भी बताया था कि खाने से भरे ट्रकों को पुणे भेजा गया था, जहां लॉकडाउन में डब्बावालों को शिविर में रखा गया था। खेड़ और मालवाल के शिविरों में चावल, दाल, चीनी, आटा और तेल के किट पहुंचाए गए।

इन्हें भी मिला पुरस्कार
प्लेबैक सिंगर सोनू निगम, एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा, बीजेपी विधायक डॉ भारती लव्हेकर सहित कई अन्य लोगों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।