दिल्लीमहाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

लड्डू बांटकर मनाया गया एकनाथ गायकवाड का जन्मदिन…

मुंबई: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड के जन्मदिन के पूर्व संध्या पर उनके जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए सायन-कोलीवाड़ा विधानसभा की ओर से अंटॉपहिल में लड्डू वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बता दें कि ७९ वसंत पार चुके एकनाथ गायकवाड को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुंबई कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष घोषित किया गया था। बाद में विधानसभा चुनाव की औपचारिक घोषणा होने के लगभग एक सप्ताह पहले ही कांग्रेस आलाकमान ने श्री गायकवाड को बाकायदा मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी।
१ जनवरी १९४० को जन्में श्री गायकवाड तीन बार विधायक और दो बार सांसद तथा मंत्री रह चुके हैं। वे वर्तमान में मुंबई कांग्रेस की कमान संभाल रहे हैं।

अंटॉपहिल के भरनीनाका पर आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर बड़े ही धूमधाम से अपने लोकप्रिय नेता का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर नगरसेविका पुष्पाताई कोली, नगरसेवक हाजी बब्बू खान, मुंबई यूथ कांग्रेस के गणेश यादव, समाजसेवी व उत्तर भारतीय नेता राकेश पांडेय, आर जगदीशन, महेश भानुशाली सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।