ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

मुंबई की दिंडोशी सेशन कोर्ट ने महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या करने के दोषी को सुनाई मौत की सजा!

मुंबई: मुंबई की दिंडोशी सत्र अदालत ने दुष्कर्म के दोषी एक व्यक्ति को मौत की सजा सुनाई है। कोर्ट ने मोहन चौहान नामक व्यक्ति को 30 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का दोषी ठहराया है। चौहान पर आरोप था कि उसने सितंबर 2021 के दौरान मुंबई के साकीनाका इलाके में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। बाद में पीड़ित महिला का उपचार के दौरान मौत हो गई थी।