ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरसोलापुर

मुंबई की दो सगी बहनों ने एक ही शख्स से रचाई शादी; Video Viral, दर्ज हुआ FIR!

सोलापुर: कहते हैं प्यार या प्रेम एक बहुत ही खूबसूरत अहसास है। कुछ लोगों के प्यार करने के तरीके भी अलग-अलग होते हैं, लेकिन प्यार के मायने सभी के लिए एक होते हैं।
इसी तरह महाराष्ट्र के सोलापुर में एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। यहां मुंबई की दो आईटी प्रोफेशनल जुड़वा बहनों की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों बहनें एक ही शख्स को वरमाला डालते हुए नज़र आ रहीं है, वीडियो में दूल्हा और एक दुल्हन को दोनों तरफ के लोग उठाकर वरमाला डलवा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में एक कार्यक्रम में मुंबई की दो जुड़वा बहनों ने एक ही व्यक्ति से शादी की है। दोनों बहनें आईटी पेशेवर हैं। इनकी शादी का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस में इनके खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। पुलिस ने रविवार को बताया कि सोलापुर जिले के मालशिरस तहसील के अकलुज गाँव में यह शादी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
शिकायत के अनुसार, इस व्यक्ति ने 36 वर्षीय दो जुड़वा बहनों से शादी की, जो आईटी पेशेवर हैं। दूल्हा और दुल्हन के परिवार इस विचित्र शादी के लिए राजी हुए थे। ये दोनों लड़कियां कुछ दिनों पहले अपने पिता के गुजर जाने के बाद से अपनी मां के साथ रह रही थीं।
एक अधिकारी ने बताया कि एक शिकायत के आधार पर अकलुज थाने में दूल्हे के विरूद्ध आईपीसी की धारा 494 (पति या पत्नी के जीवित रहते फिर से शादी करना) के तहत असंज्ञेय अपराध का मामला दर्ज किया गया है। आगे की करवाई जारी है।