ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई की लड़की बिहार आते ही मांग में सिंदूर लगाकर, मेले में करती थी ये कांड

मुंबई/ओबरा: हिंदू धर्म में स्त्रियों के मांग में सिंदूर सजाना सुहागिन होने और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। परन्तु इसे कलंकित करने का काम एक अविवाहित लड़की ने किया है। मुंबई की रहने वाली यह लड़की बिहार आते ही अपनी मांग में सिंदूर लगा लेती थी और अपनी पार्टनर के साथ मिलकर गंदा काम करती थी। ओबरा थाना पुलिस ने मेले में बच्चा चोरी करने वाली महिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह की दो महिला चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला चोरों में इंदु देवी एवं रजनी कुमारी शामिल हैं। इंदु भागलपुर शहर की रहने वाली है, जिसका ओबरा बाजार में मायका है। वहीं रजनी मुंबई शहर के कला नगर की रहने वाली है, जिसके मौसी का घर ओबरा बाजार में है। दोनों महिला चोर, देवकली शिव मंदिर के पास लगा शिवरात्री मेला से मंगलवार को चेंगा बिगहा गांव निवासी रामकुमारी की दो माह के बच्चे को उसके गोद से जबरन छीनकर भीड़ का फायदा उठाते हुए फरार हो गई थी।

बच्चे की मां के द्वारा शोर मचाने के बाद

मुंबई की अविवाहित लड़की...बिहार आते ही मांग में सिंदूर लगा, मेले में करती थी ये बड़ा कांड
मुंबई की अविवाहित लड़की…बिहार आते ही मांग में सिंदूर लगा, मेले में करती थी ये बड़ा कांड

दोनों महिला चोरों में एक इंदु देवी को भीड़ के द्वारा पकड़ लिया गया। पकड़े जाने के बाद महिला चोर की जमकर पिटाई की गई।महिला के द्वारा ओबरा थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने चार घंटे के भीतर दोनों महिला चोर को गिरफ्तार कर लिया। चुराए गए बच्चे को सकुशल बरामद किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इंदु को मेला क्षेत्र से भागने के दौरान ग्रामीणों ने पकड़ लिया था, जिसे गिरफ्तार किया गया जबकि रजनी का भागने के दौरान कारा बाजार के पास से पकड़ा गया।

सिंदूर लगाकर लोगों को देती थी धोखा!
थानाध्यक्ष सैनी ने बताया कि रजनी अविवाहित है परंतु अपनी पहचान छिपाने के लिए माथे पर सिंदूर लगाई हुई थी। उन्होंने बताया कि महिला चोरों की योजना चुराए गए बच्चे को मुंबई ले जाकर बेच देने की थी। हालांकि, गिरफ्तारी के बाद गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में काफी पूछताछ की गई परंतु दोनों ने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में बहुत कुछ नहीं बताई। गिरफ्तार महिला चोरों के द्वारा जो बात बताई गई है उसके आधार पर सत्यापन किया जा रहा है। दोनों के स्वजनों से संपर्क किया जा रहा है। दोनों का पूर्व का आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।
बताया जाता है कि शिवरात्री मेले में रामकुमारी अपने बच्चे को लेकर शिवमंदिर में पूजा करने पहुंची थी। पूजा के दौरान दोनों महिला चोरों ने महिला से यह कहते हुए बच्चे की मांग की कि आप पूजा करिए हम बच्चे को सुरक्षित रखेंगे। जब महिला के द्वारा बच्चा देने से माना किया तो दोनों महिला चोर जबरन उसके बच्चे को गोद से छीन ली और भागने लगी। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि रजनी एवं इंदु दोनों रिश्तेदार हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों महिला चोरों के खिलाफ राजकुमारी का बयान लेकर प्राथमिकी दर्ज करते हुए बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।