दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में ८ जनवरी को देशव्यापी हड़ताल

मुंबई: मोदी सरकार की मजदूर, शिक्षा और शिक्षक विरोधी नीतियों के विरोध में आगामी ८ जनवरी को देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की गयी है। कामगार संघटना संयुक्त कृति समिति के नेतृत्व में गुरुवार को फोर्ट स्थित रिजर्व बैंक बिल्डिंग में हुई कामगार संगठनों के नेताओं की बैठक में यह फैसला लिया गया।
इस बाबत केंद्र व राज्य सरकार को नोटिस दे दी गयी है। इस बारे में बातचीत
करने के लिए कामगार नेताओं का एक शिष्टमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेगा। हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति तय करने के लिए २४ दिसंबर को दोपहर ३ बजे दादर पश्चिम स्थित कामगार सेना के कार्यालय में एक सभा का आयोजन किया गया है।
गुरुवार को हुई बैठक में आल इण्डिया भारतीय कामगार सेना महासंघ के अध्यक्ष और पूर्व विधायक सूर्यकांत महाडिक, सुप्रसिद्ध कामगार नेता विश्वासराव
उटगी, मुंबई टीडीएफ़ के अध्यक्ष के अध्यक्ष जनार्दन जंगले सहित बड़ी संख्या में कामगार संगठनों के नेताओं ने हिस्सा लिया।