ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

मुंबई के अँधेरी में इमारत की 8वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या!

मुंबई: अंधेरी के डीएन नगर से एक सुसाइड का मामला सामने आया है, यहां 25 वर्षीय महिला ने एक इमारत से कूदकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएन नगर पुलिस ने एडीआर के तहत मामला दर्ज किया है। मुंबई पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
बता दें कि घटना 17 दिसंबर की रात का है। 18 दिसंबर को मुंबई पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला इमारत की 8वीं मंजिल से कूदी और वह नीचे खड़ी एक कार पर जाकर गिर गई। बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ स्थानीय लोग इस घटना को मर्डर का नाम दे रहे है तो वहीं कुछ का कहना है कि महिला ने आत्महत्या की होगी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये हत्या है या आत्महत्या? महिला जहां रहती थी, पुलिस वहां के स्थानीय लोगों से भी घटना की जानकारी ले रही है।

मंबई में 30 वर्षीय मॉडल ने की आत्महत्या!
गौरतलब है कि इसी साल सितंबर में 30 वर्षीय एक मॉडल ने भी आत्महत्या कर ली थी। अंधेरी के एक होटल के कमरे में उसका शव पंखे से लटा हुआ मिला था। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। पुलिस ने बताया कि वह लोखंडवाला के यमुना नगर सोसाइटी की रहने वाली थी। सुबह, जब होटल के कर्मियों ने कमरे की घंटी बजाई, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। बाद में दरवाजा तोड़ा गया और उसका शव पंखे से लटका मिला।