ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

मुंबई के जलाशय में लबालब पानी, 10 प्रतिशत पानी कटौती पर विचार कर सकती है BMC?

मुंबई: मुंबई में पानी की आपूर्ति करने वाली 7 झीलों में पिछले कुछ दिनों से अच्छी बारिश हो रही है। बुधवार रात एक साथ विहार और तानसा जलाशय ओवरफ्लो होकर बहने लगा। इससे पहले तुलसी जलाशय 20 जुलाई को मध्य रात्रि 1.25 बजे ओवरफ्लो हुई थी। अब तक सभी जलाशयों में 8,52,957 मिलियन लीटर पानी जमा हो चुका है। जलाशयों में 59 प्रतिशत पानी जमा होने के बाद भी मुंबई में 1 जुलाई से लागू की गई 10 प्रतिशत पानी कटौती वापस लेने का कोई विचार मुंबई मनपा ने नहीं बनाया है।

विहार झील बुधवार आधी रात 12:48 बजे और तानसा झील सुबह 4:35 बजे ओवरफ्लो होने लगी। मुंबई में पर्याप्त जल भंडारण नहीं होने के कारण 1 जुलाई से आज तक 10 फीसदी पानी की कटौती लागू की गई है। महज 7 दिनों में सात में से तीन झीलें ओवरफ्लो हो चुकी हैं।
शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के पूर्व नगरसेवक सचिन पडवल ने पानी कटौती रद्द करने की मांग की है। वहीं, मनपा में भाजपा के गुट नेता रहे प्रभाकर शिंदे ने भी मनपा से पानी कटौती रद्द करने पर विचार करने की मांग की है।

जलाशय उच्च जलस्तर- न्यूनतम जलस्तर- वर्तमान स्तर- जमा पानी
अपर वैतरणा 603 595.44 598.33 71329 मोडकसागर -163.15 143.26 – 161.19 113056 तानसा – 128.63 118.87 – 128.62 144946 मध्य वैतरणा -285.00 220.00 – 274.09 131503 भातसा – 142.07 104.90 – 127.93 356378 विहार – 80.12 – 73.92 – 80.27 27698 तुलसी – 139.17 – 131.07 – 139.41 8046 कुल क्षमता 1447363 कुल जमा पानी 852957

मनपा के जलविभाग अभियंता के मुताबिक, अतिरिक्त आयुक्त के साथ हुई बैठक में जलाशय क्षेत्रों में जमा पानी को लेकर चर्चा की गई थी। भारतीय मौसम विभाग और मनपा आपदा प्रबंधन विभाग ने अगस्त महीने में अधिक बरसात नहीं होने की आशंका जताई है। इसलिए अभी पानी कटौती वापस लेने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। 15 अगस्त को रिव्यू के बाद इस पर दोबारा विचार किया जाएगा।
बता दें कि 28 दिनों में 71 फीसदी बारिश देरी से आए मॉनसून ने मुंबई को पूरी तरह से तर-बतर कर दिया है। क्षेत्रीय मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार मानसून भले ही देरी से आया हो, लेकिन पिछले वर्ष के मुकाबले ज्यादा बारिश रेकॉर्ड की गई है। इस वर्ष 28 दिन की बारिश में सीजन की 71 फीसदी बारिश बरस चुकी है, जबकि पिछले वर्ष इसी दौरान 27 दिन बारिश हुई थी और सीजन की कुल बारिश में से 52 फीसदी बारिश हुई थी।