मुंबई शहरशहर और राज्यसामाजिक खबरें

मुंबई: कोरोनावायरस से बचाव के लिए मुफ्त मास्क वितरण

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मास्क वितरण करते हुए संस्था के लोग

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अब निजी संस्थाओं ने कोरोना वायरस से लोगों को बचने के लिए निशुल्क मास्क और सैनिटाइजर वितरण कार्यक्रम शुरू किया है।
शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर ‘मानवता सेवार्थ फाउंडेशन’ द्वारा यात्रियों को मुफ्त मास्क वितरण किया गया। इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालचन्द यादव, रेलवे यूनियन अध्यक्ष (ओबीसी) अनिल यादव, राष्ट्रीय सचिव गुलाब यादव, राष्ट्रीय सचिव दिनेश यादव, अर्जुन यादव, अभिषेक यादव, अखिलेश कोरी, रामचंद्र यादव, विमल सरोज आदि मौजूद थे।