ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: कोरोना वायरस से पीड़ित महिला ने लगाई फांसी, मौत!

लॉकडाउन में घर नहीं जा पाया पुजारी, रसोई में लगा ली फांसी, मौत !

मुंबई: कोरोनो वायरस लॉकडाउन के बीच कांदीवली उपनगरी क्षेत्र में पुजारी के तौर पर काम करने वाले 35 साल के एक व्यक्ति ने मंगलवार दोपहर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति की पहचान कृष्णा पुजारी के तौर पर हुई है जो कर्नाटक के उडुपी का रहने वाला था और संजय नगर में ईरानीवाडी क्षेत्र स्थित दुर्गा माता मंदिर से जुड़ा हुआ था।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुजारी तीन अन्य पुजारियों के साथ रहता था और वह लॉकडाउन समाप्त होने के इंतजार में था क्योंकि वह अपने गृहनगर जाना चाहता था। अधिकारी ने कहा कि जब उसे यह पता चला कि लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ा दिया गया है तो वह अवसाद में आ गया और रसोई में कथित तौर पर फांसी लगा ली। उन्होंने कहा कि उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

कोरोना वायरस से पीड़ित महिला ने लगाई फांसी, मौत
मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का कहर तेजी से फैल रहा है। राज्य में मुंबई कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। इस बीच, मुंबई में कोरोना से पीड़ित 28 साल की महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी की। महिला को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद नायर अस्पताल के वार्ड क्र।25 में भर्ती कराया गया था। वर्ली के जिजामाता नगर में रहने वाली महिला का नायर अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उसने बुधवार को सुबह बाथरूम में फंदा लगाकर जान दे दी। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। अग्रीपाड़ा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। मुंबई के कई क्षेत्रों को हाटस्पाट भी घोषित किया जा चुका है। मुंबई में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 204 नये मामले सामने आये और इसके साथ ही देश की आर्थिक राजधानी में संक्रमण का कुल मामला बढ़ कर 1753 हो गया है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने इसकी जानकारी दी। बीएमसी ने बताया कि मंगलवार को इस वायरस के संक्रमण के कारण 11 लोगों की मौत हो गयी, जिससे अब तक कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या 111 हो गयी है।

कई डॉक्टर और नर्स संक्रमित
मुंबई में निजी अस्पतालों के डॉक्टरों, नर्सों और अन्य कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के मामले सोमवार को बढ़ गए। बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि मरीन लाइंस के बॉम्बे अस्पताल के एक तकनीशियन और ग्रांट रोड स्थित भाटिया अस्पताल की 11 नर्सें, दादर के शुश्रुषा अस्पताल की चार नर्सों तथा दो डॉक्टरों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।