ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, नाबालिग लड़कियों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले युवक, पुलिस ने धर दबोचा

मुंबई: मुंबई अपराध शाखा ने घाटकोपर इलाके से नाबालिग लड़कियों को कथित रूप से जबरन देह व्यापार में शामिल करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि देह व्यापार के इस गिरोह का भंडाफोड़ अपराध शाखा यूनिट- 8 द्वारा एक चाल पर छापा मारने के बाद हुआ। उन्होंने बताया कि इस छापेमारी की कार्रवाई में एक नाबालिग लड़की और दो महिलाओं को मुक्त कराया गया। उन्होंने बताया कि दो आरोपियों में एक 37 वर्षीय महिला है जबकि दूसरा 40 साल का पुरुष है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।