ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

मुंबई: घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड के पास अज्ञात युवक का शव मिला, जाँच में जुटी पुलिस

मुंबई: मुंबई के घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड के पास सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला है। जिसके शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे। परिमंडल-6 के पुलिस उपायुक्त सुहास हेमाडे ने यह जानकारी दी।
मानखुर्द पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महादेव कोली ने बताया कि एक राहगीर ने लगभग 20 साल के एक युवक का शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। उन्होंने बताया कि युवक पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे जिससे उसकी मौत हो गई और बाद में उसके शव को फेंक दिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।