ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

मुंबई: चारकोप में दो बच्चियों के साथ अप्राकृतिक सेक्स के आरोप में वहशी नौकर गिरफ्तार; मामला दर्ज

मुंबई: मुंबई में दो बच्चियों के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का मामला सामने आया है। यहां के चारकोप पुलिस ने 22 वर्षीय एक युवक को 5 और 4 साल की दो बच्चियों के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी नौकर है, मालिक के घर पर न होने पर उसने बच्चियों के साथ यौन शोषण किया। उसने पहले चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर दोनों बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में चारकोप पुलिस ने दो मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में महिला शिकायतकर्ता विरार में एक कारोबारी है। उनके द्वारा दायर शिकायत के अनुसार, घटना उस समय हुई जब उनकी चार साल की बेटी गुरुवार को चारकोप, कांदिवली (पश्चिम) में अपने देवर के साथ रह रही थी। शिकायतकर्ता के जीजा ने अपनी 5 साल की बच्ची शिकायतकर्ता की बेटी को नौकर के पास छोड़ दिया था। दोपहर में जब घर में कोई नहीं था तो आरोपी ने दोनों बच्चियों के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाया है।
दो-तीन दिनों के बाद बच्चों ने अपने माता-पिता से शिकायत की कि उन्हें तकलीफ हो रही है। तभी माता-पिता को शक हुआ। वह तुरंत बच्चों को डॉक्टर के पास ले गए। उस वक्त डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि उसके गुप्तांगों के पास सूजन है, तभी उन्हें शक हुआ कि बच्चों का यौन शोषण किया गया है। इसके बाद माता-पिता ने बच्चों से पूछा कि क्या हुआ? इसके बाद उसने माता-पिता को सारी बात बताई। परिजनों ने चारकोप पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद इस संबंध में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।