ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरव्यवसायशहर और राज्य

मुंबई: डांस बार पर पुलिस की रेड, नोट उड़ाते और अश्लील हरकत करते 15 ग्राहक गिरफ्तार; 11 बार बालाओं को किया गया रेस्क्यू

मुंबई: मुंबई पुलिस ने आधी रात को गोरेगांव में चल रहे एक डांस बार में छापा मारकर 15 ग्राहकों सहित 20 लोगों को गिरफ्तार किया। छापेमारी की यह कार्रवाई गोरेगांव स्थित ‘स्टार बार’ में हुई। जिस दौरान छापा डाला गया डांस फ्लोर पर 11 बार बालाएं डांस कर रही थीं। सभी को बार से रेस्क्यू कर शनिवार सुबह छोड़ दिया गया है। पुलिस ने जब छापा मारा लोग बार बालाओं पर नोट उड़ा रहे थे। कई अश्लील हरकत करते हुए भी पकड़े गए हैं।
गोरेगांव पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों में स्टार बार के वेटर, बार का सुपरवाइजर, कैशियर और मैनेजर भी शामिल हैं। इनके अलावा 15 ग्राहकों को पेंडमिक एक्ट के उल्लंघन और अश्लीलता फैलाने के आरोप में पकड़ा गया है। फिलहाल मामले में कार्रवाई जारी है और पुलिस सभी से गोरेगांव पुलिस स्टेशन में पूछताछ कर रही है।

महाराष्ट्र में 31 अक्टूबर तक है लॉकडाउन
डीसीपी विशाल ठाकुर ने बताया कि राज्य में 31 अक्टूबर तक लॉकडाउन है। 5 अक्टूबर से होटल और बार खोलने की मंजूरी दी गई है लेकिन बार में किसी तरह के डांस पर रोक है। बार में इस तरह के डांस पर पूरी तरह से पाबंदी है। ऐसे में इस तरह से अवैध रूप से इस बार का संचालन किया जा रहा था। पुलिस अब यह भी जांच रही है कि बार में कहीं ड्रग्स पार्टी तो नहीं हो रही है। पकड़े गए कई ग्राहक रसूखदार परिवार से तालुक रखते हैं।