ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: नाले में गिरी 19 वर्षीय लड़की का शव बरामद, पुलिस कर रही जांच

मुंबई: ओशिवारा इलाके के एक नाले से मंगलवार की रात 19 साल की लड़की का शव बरामद कर लिया गया है। उसकी पहचान कोमल के रुप में हुई है। वह सिर्फ 4 महीने पहले ही मुंबई आई थी और पिछले दो महीने से मुंबई की एक प्राइवेट फर्म में नौकरी कर रही थी।

नाले में गिरी या कूदी पुलिस कर रही जांच?
कोमल की मां के मुताबिक, उसे मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे बताया गया कि उनकी बेटी ओशिवारा के नाले में गिर गई है। इसके बाद पुलिस और फायर बिग्रेड को जानकारी दी गई। लगभग पूरी रात सर्च ऑपरेशन चला और बुधवार तड़के उसका शव नाले से बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, नाले में गिरने के कारण उसके सिर में चोट लगी थी। फिलहाल उसके पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। कोमल नाले में गिरी या आत्महत्या के इरादे से वह नाले में कूदी पुलिस इसकी जांच कर रही है।

ओशिवारा नाले में गिरी 19 वर्षीय लड़की कोमल मंडल उर्फ माला

सिर में चोट लगने के बाद से चल रहा था इलाज
मां के मुताबिक, बचपन में उसके सिर में एक बार चोट लग गई थी, जिसके बाद से उसे चक्कर आता था। इस कारण से वो बहुत गुस्सैल भी हो गई थी। कोमल का एक अस्पताल में इलाज भी कराया गया था। नाले की ओर कोमल को जाता देख उसके मामा के लड़के ने उसे रोका भी था। हालांकि, कोमल ने सही से इसका जवाब नहीं दिया और कुछ देर बाद नाले में गिर गई।