दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: पंचतत्व में विलीन हुए ऋषि कपूर

मुंबई: मशहूर फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान घाट में किया गया। लॉकडाउन के चलते ऋषि कपूर की अंतिम यात्रा में परिवार के कुछ लोग ही शामिल हो सके। मुंबई पुलिस के कहने पर कपूर परिवार ऋषि का पार्थिव शरीर घर की जगह सीधे चंदनवाड़ी श्मशान घाट लेकर गया। करीब आधे घंटे में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी हुई।

अंतिम संस्कार में सिर्फ 24 लोगों के शामिल होने की इजाजत थी। अभिषेक बच्चन और 5 पुजारी वहां पहले से ही मौजूद थे। आदर जैन, आलिया भट्ट, सैफ अली खान भी बाद में वहां पहुंचे। नीतू कपूर, रणबीर कपूर, रीमा जैन, मनोज जैन, अरमान जैन, अनीशा जैन, विमल पारेख, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी, राहुल रवैल, करीना कपूर, सैफ अली खान, राजीव कपूर, रणधीर कपूर, नताशा नंदन, रोहित धवन, राहुल रवैल समेत कुल 24 लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
वहीं, ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर इस अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाईं। वे साउथ ईस्ट दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी ईस्ट में रहती हैं। उन्हें मुंबई जाने के लिए दिल्ली पुलिस मूवमेंट पास जारी कर चुकी है। लेकिन प्राइवेट प्‍लेन को उड़ने की इजाजत मिलने में देरी हुई।

बता दें कि ऋषि कपूर को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद बुधवार को मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
ऋषि कपूर के निधन की जानकारी अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर दी थी कि ऋषि कपूर का निधन हो गया है। बाद में ऋषि कपूर के परिवार ने स्टेटमेंट जारी कर लिखा था, ‘हमारे प्यारे ऋषि कपूर आज सुबह 8.45 पर इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ का कहना है कि वह लास्ट तक सभी को एंटरटेन करते रहते थे। वह इन 2 सालों में बीमारी से लड़ते हुए भी खुश रहते थे। उनका फोकस सिर्फ परिवार, दोस्त, खाना और फिल्मों में था। जो भी उनसे मिलता वो ये देखकर चौंक जाते थे कि कैसे ऋषि ने बीमारी से खुद को कभी निराश नहीं होने दिया।’