ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

मुंबई: पति की बेवफाई पर पत्नी ने की सरेआम पिटाई, गर्लफ्रेंड के साथ देखने के बाद भड़की महिला

मुंबई: मुंबई के पेडर रोड पर एक महिला ने जमकर हंगामा किया। महिला ने अपने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया। बीच सड़क पर हुए हंगामे के कारण सड़क पर भयंकर जाम लग गया। महिला ने कार के सामने खड़े होकर अपने पति को बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया। सड़क पर निकालकर महिला अपने पति को मारती दिखी।
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अपनी कार को बीच सड़क पर खड़ी कर देती है। दूसरी गाड़ी में महिला का पति अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बैठा था। महिला उस कार के सामने जाकर खड़ी हो गई और जोर-जोर से चीखने लगी। यह सब देखकर उसका पति बिलकुल सहम गया और उसने कार का गेट नहीं खोला।

कार के बोनट पर चढ़ महिला ने किया हंगामा
गुस्से में महिला ने कार की विंडो स्क्रीन पर हमला किया। महिला बार-बार कार के विंड स्क्रीन पर हमला कर रही थी। एक बार तो वह कार के बोनट पर भी चढ़ गई और अपनी जूती से कार के शीशे पर मारने लगी। आखिरकार मजबूर होकर महिला का पति कार से बाहर आ गया। महिला ने उसका कॉलर पकड़ लिया और उस पर लात चलाने लगी।
बाद में महिला अपने पति के साथ कार में बैठी। कुछ ही दूर चलने के बाद फिर से महिला उतर गई। वह लपककर दूसरी कार के पास गई और गेट खोलकर हमला कर दिया। इस दौरान वहां पर पुलिस की टीम भी मौजूद थी। जब मारपीट की नौबत आ गई तो पुलिस ने भी हस्तक्षेप किया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा और पेद्दर रोड पर जाम लगा रहा। इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत नहीं दायर हुई है।