ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहर

मुंबई: पत्नी को बेहोश कर बनाता था अप्राकृतिक संबंध, पुलिस ने किया केस दर्ज

मुंबई: मुंबई के अंधेरी इलाके में एक शख्स के खिलाफ अपनी पत्नी के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध स्थापित करने तथा उसे तीन तलाक देने के मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी की पत्नी की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसका यौन शोषण किया है।
पुलिस को दी शिकायत में सर्वाइवर ने बताया कि उसकी शादी आरोपी के साथ साल 2018 में हुई थी। इससे पहले वह दो बार शादी कर चुका था। अपनी दोनों ही पत्नियों को उसने तलाक दे दिया था। महिला ने बताया कि शादी के बाद आरोपी ने उसका यौन उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। वह अक्सर उसे पॉर्न वीडियोज दिखाता था और जबरन वैसा ही ऐक्ट करने के लिए कहता था।
महिला ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ ही समय बाद आरोपी ने उसे फलों का जूस देना शुरू कर दिया। इसे पीने के बाद वह अचेत हो जाती थी। अपनी शिकायत में सर्वाइवर ने बताया कि एक दिन तो उसके आरोपी पति ने हद कर दी। उसने एक एलुमिनियम के रॉड को उसके प्राइवेट पार्ट्स में प्रवेश कराने की कोशिश की। इससे काफी खून निकलने लगा और बाद में महिला को इलाज के लिए डॉक्टर के पास जाना पड़ा।
महिला ने पुलिस को बताया कि इन सबके बाद उसके पति ने उसके साथ गाली-गलौज भी शुरू कर दी। वह लगातार उसे टॉर्चर करने लगा। पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ अप्राकृतिक यौन संबंध, यौन उत्पीड़न और तीन तलाक के मामले में केस दर्ज किया है।