ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहर

मुंबई: ‘पवित्र रिश्ता’ की अंकिता लोखंडे पहुंची सुशांत सिंह राजपूत के घर, रो-रो कर बुरा हाल

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे ने टीवी धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ साथ-साथ किया था और दोनों एक-दूसरे के नजदीक आ गए थे। इसके बाद दोनों के रोमांस की खबरें हवा में तैरने लगी। 6 साल तक डेट करने के बाद दोनों में ब्रेक-अप हो गया। हालांकि दोनों में दोस्ती बनी रही। सुशांत सिंह राजपूत के मौत की खबर से अंकिता शॉक्ड रह गई। उनका रो-रो कर बुरा हाल है।
एक वीडियो सामने आया है जिसमें अंकिता सुशांत के परिवार से मिलने उनके घर जाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो से साफ पता चलता है कि वे बेहद दु:खी हैं।
एक व्यक्ति अंकिता की बांह थामे उन्हें मेन गेट से घर के अंदर ले जाता है। व्हाइट सूट पहने अंकिता बेहद मायूस हैं।
संभवत: वे सुशांत के पिता व बहनों से अच्‍छी तरह परिचित हैं क्योंकि सुशांत के साथ उनका लंबा रोमांस चला था और यह माना जा रहा था कि वे शादी भी कर सकते हैं। इसलिए वे सुशांत के परिवार वालों से मिलने के लिए पहुंची थीं।