ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

मुंबई: पुलिस आयुक्तालय के पास खाली इमारत का हिस्सा ढहा, कोई हताहत नहीं…

मुंबई, दक्षिण मुंबई के लोकमान्य तिलक रोड पर मुंबई पुलिस आयुक्तालय के पास एक खाली छह मंजिला इमारत का एक हिस्सा शुक्रवार सुबह १० बजे ढह गया। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। यह जानकारी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) आपदा नियंत्रण के एक अधिकारी ने दी। अधिकारी के अनुसार, पुराने अहमद भवन का एक हिस्सा, जिसमें ज्यादातर व्यावसायिक दुकाने थीं, सुबह करीब १० बजे भरभरा कर गिर पड़ी।
कुछ स्थानीय लोगों का दावा है कि मलबे में कुछ लोग फंसे हुए हैं, जिसके मद्देनजर फायर ब्रिगेड के अधिकारी और बचाव दल राहत अभियान में लगे हुए हैं। मलबे को हटाने का काम जारी है।